Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: विजय सेतुपति और नित्या मेनन की फिल्म का शानदार सफर
Thalaivan Thalaivii ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर इस फिल्म का Worldwide Collection ₹86.55 करोड़ तक पहुँचा। जानिए पूरी डिटेल्स और फिल्म की थिएटर से OTT तक की पूरी जर्नी।
Thalaivan Thalaivii साल 2025 की तमिल सिनेमा की उन फिल्मों में से एक है जिसने अपनी दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और बेहतरीन म्यूज़िक के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया। विजय सेतुपति और नित्या मेनन की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब अपने थिएटर रन के अंत के करीब है। लेकिन थिएटर में इसका सफर वाकई काबिल-ए-तारीफ रहा है।
इस आर्टिकल में हम Thalaivan Thalaivii के बारे में विस्तार से बात करेंगे, इसकी स्टारकास्ट, कहानी, क्रिटिक रिव्यू और सबसे अहम इसका box office collection worldwide।
Thalaivan Thalaivii की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी कहानी और मुख्य कलाकार।
- विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और नित्या मेनन (Nithya Menen) की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है जिसमें रिश्तों, संघर्ष और आत्मसम्मान की गहरी झलक देखने को मिलती है।
- विजय सेतुपति – अपने नेचुरल अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म में एक गहराई भरा किरदार निभाया है।
- नित्या मेनन – बेहतरीन परफॉर्मर, जिन्होंने अपनी सादगी और दमदार डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों को प्रभावित किया।
निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी – फिल्म का निर्देशन शानदार है और सिनेमैटोग्राफी विजुअली काफी प्रभावी है।
Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: Worldwide Journey
फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में जबरदस्त कमाई की थी। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ ने फिल्म को आगे बढ़ने में मदद की।
- पहला हफ्ता (Day 7 तक) – फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
- Day 12 तक – फिल्म ने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
- Day 26 तक – फिल्म का कलेक्शन 86.44 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।
- Day 27 (21 अगस्त 2025 तक) – फिल्म का कुल Worldwide Gross Collection ₹86.55 करोड़ दर्ज किया गया।
- India Net : ₹58.1 करोड़
- India Gross: ₹68.55 करोड़
- Overseas Collection: ₹18 करोड़
- Worldwide Gross Total: ₹86.55 करोड़
यह आंकड़े बताते हैं कि Thalaivan Thalaivii ने सिर्फ 25 करोड़ रुपये के बजट में 130% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
Thalaivan Thalaivii vs Tourist Family
फिल्म का मुकाबला हाल ही में रिलीज़ हुई दूसरी तमिल फिल्म Tourist Familyसे रहा। Tourist Family ने 88.22 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। और Thalaivan Thalaivii फिल्म लगभग 1.67 करोड़ रुपये पीछे रह गई। और इस फिल्म ने भी अपनी जगह एक ब्लॉक बस्टर के रूप में बनाई है।
Thalaivan Thalaivii का थिएटर से OTT तक सफर
फिल्म अब अपने थिएटर रन के आखिरी दौर में है और 22 अगस्त 2025 को यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही है। थिएटर में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और अब OTT पर भी इसके बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचने की उम्मीद है।
दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया
दर्शकों की प्रतिक्रिया – दर्शकों ने फिल्म को इमोशनल और एंटरटेनिंग करार दिया। विजय सेतुपति और नित्या मेनन की केमिस्ट्री और कहानी की गहराई इसकी खासियत बनी।
क्रिटिक रिव्यू – अधिकांश समीक्षकों ने फिल्म को 3.5 से 4 स्टार्स दिए। कहानी, एक्टिंग और म्यूज़िक को खूब सराहा गया।
Thalaivan Thalaivii न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दर्शकों के दिल में भी अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हो गयी । इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कंटेंट-और ड्रामा ही सिनेमा में लंबे समय तक चलता है। इस फिल्म ने ₹86.55 करोड़ का Worldwide Collection किया ये इस बात का सबूत है कि दर्शक अच्छी कहानियों को हमेशा अपनाते हैं।
विजय सेतुपति और नित्या मेनन की यह फिल्म आने वाले समय में भी OTT पर खूब पसंद की जाएगी। अगर आप अब तक इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए, तो इसके डिजिटल रिलीज़ का इंतज़ार कीजिए और इस खूबसूरत सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बनिए।